ऑनलाइन उत्कर्ष योग क्या है?
एक बच्चा अपनी नकारात्मक भावनाओं को संभालने की कुशलता के साथ भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना लचीलेपन और सरलता से कर सकता है। उत्कर्ष योग में सरल श्वसन तकनीकें और ज्ञान के सिद्धांत हैं, जो बच्चों को भय, चिंता, क्रोध आदि से उबरने में सहायता करते हैं। शांत और प्रसन्न मन के साथ बच्चे अच्छी तरह से ध्यान केंद्रित कर पाते हैं और आत्मविश्वासी बने रहते हैं। यह कार्यक्रम बच्चों को समूह में रहकर काम करना और रचनात्मक समस्याओं को सुलझाने जैसी कुशलताएं भी सिखाता है।
आमोद - प्रमोद के साथ और बच्चों को संलग्न रखते हुए यह कार्यक्रम वादा करता है कि आपका बच्चा एक बड़ी सी मुस्कान और 'हाँ' कहने वाले मन के साथ घर वापस आएगा।
बच्चे किस प्रकार से लाभान्वित होंगे?
- आत्मविश्वास बढ़ता है
- भय और चिंता को दूर करता है
- रचनात्मक कुशलताओं को बढ़ाता है
- स्मृति और एकाग्रता को सुधारता है
- नेतृत्व करने वाले गुणों का विकास करता है
- लोगों से बेहतर तरीके से संवाद करना
- क स्वस्थ शरीर बनाने के लिए व्यायाम
- मन को विश्राम देने के लिए प्राणायाम और ध्यान
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी
8 से 13 वर्ष के बच्चों के लिए
प्रतिदिन का समय : 3 से 4 घंटे
कार्यक्रम की अवधि : 4 से 6 दिन
सभी तारीखें और स्थान देखें
8 से 13 वर्ष
4 से 6 दिन।प्रतिदिन 3 घंटे।
उत्कर्ष योग गुरुदेव श्री श्री रविशंकर द्वारा विकसित तकनीकों पर आधारित है। इसमें प्राचीन यौगिक तकनीकें और व्यायाम सिखाए जाते हैं। प्रतिभागियों को निम्नलिखित अभ्यास सिखाए जाते हैं:
- ध्यान और श्वसन तकनीकें
- दैनिक जीवन के लिए सरल सिद्धांत
- भय और चिंता से उबरने के लिए तकनीकें
- योग
बच्चों का परिचय अध्यात्म और भारतीय विरासत से कराया जाता है।
कार्यक्रम में सिखाई गई तकनीकों के निरंतर अभ्यास से बच्चे जीवन के विभिन्न पहलुओं में सक्षम हो जाते हैं जैसे :
- मंच पर खड़े होकर बोलने के भय से मुक्ति
- बेहतर एकाग्रता एवम् स्मृति
- रचनात्मकता में वृद्धि
- नकारात्मक भावनाओं - भय, चिंता, क्रोध आदि से मुक्ति
- नए मित्र सरलता ने बनाना
- प्रतिदिन की समस्याओं को सरलता से संभालना
- भलाई की भावना का अनुभव करना
- साथियों द्वारा डाले गए दबाव जैसी कठिनाइयों से उबरना
आप ऊपर लिखे कुछ लाभों को कार्यक्रम के तुरंत बाद ही महसूस कर सकते हैं। प्रतिदिन के अभ्यास में 15 - 20 मिनट लगते हैं।