दैनिक जीवन में योग के लाभ (Yoga Benefits in Hindi)

एक व्यक्ति अपने स्वास्थ्य से संबंधित जो कुछ भी चाहता है, योग वह सब कुछ देता है। वजन में कमी, एक मजबूत एवं लचीला शरीर, सुंदर चमकती त्वचा, शांतिपूर्ण मन, अच्छा स्वास्थ्य आदि।

योगाभ्यास के 10 लाभ (Yoga ke Fayde)

1. संपूर्ण स्वास्थ्य

आप जब पूर्ण रूप से स्वस्थ होते हैं तब आप न केवल शारीरिक रूप से अपितु मानसिक एवं भावात्मक रूप से स्वस्थ होते हैं। गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी कहते हैं, “स्वास्थ्य का तात्पर्य बीमारी की अनुपस्थिति नहीं हैं। यह जीवन की गतिशीलता है जो बताती है कि आप कितने आनंद, प्रेम और ऊर्जा से भरे हुए हैं।” नियमित रूप से अभ्यास करने वाले को असंख्य लाभ प्राप्त होते हैं। उनमें से कुछ लाभ निम्नलिखित हैं।

  1. स्वास्थ्य में लाभ
  2. मानसिक शक्ति
  3. शारीरिक शक्ति
  4. शरीर का शुद्ध होना

2. वजन में कमी

सूर्य नमस्कार और कपालभाति प्राणायाम करने से शरीर के वजन में कमी आती है। इसके अतिरिक्त, नियमित रूप से योगाभ्यास करने से सजगता बढ़ती है कि कब और कितनी मात्रा में भोजन करना चाहिए? यह वजन पर नियंत्रण रखने में सहायता करता है।

3. चिंता से राहत

दिन भर में कुछ मिनट का योग दिन भर की चिंताओं से मुक्ति दिलाता है; न केवल शारीरिक अपितु मानसिक चिंताओं से भी। योगासन, प्राणायाम और ध्यान तनाव दूर करने का कारगर उपाय हैं। आप श्री श्री योग लेवल 2 प्रोग्राम में इस बात का अनुभव कर सकते हैं कि कैसे योग शरीर को तनाव और हानिकारक पदार्थो से मुक्त करता है।

4. आन्तरिक शांति

व्यक्ति शांति की खोज में शांतिपूर्ण, सुन्दर एवं प्राकृतिक स्थानों पर घूमना पसंद करता है। जब उसे यह अनुभव होता है कि यह शांति उसके अंदर ही है, जिसे ध्यान करने से वह अनुभव कर सकता है, तो उसके जैसा कुछ भी नहीं। योग और ध्यान व्यक्ति के चिंता से भरे मन को शांत करने का सबसे अच्छा तरीका हैं।

5. प्रतिरोधक क्षमता में सुधार

व्यक्ति संयुक्त रूप से शरीर, मन और आत्मा से बना हुआ है। शरीर में कोई अनियमितता मन को प्रभावित करती है। मन में निराशा और थकान शरीर में रोग का कारण हैं। आसन मांसपेशियों को शक्ति देते हैं। प्राणायाम और ध्यान तनाव को दूर करते हैं तथा इसके फलस्वरूप प्रतिरक्षण क्षमता सुधरती है।

6. सजगता में बढ़ोत्तरी

मन भूत और भविष्य में घूमता रहता है। व्यक्ति का मन वर्तमान क्षण में ही सजगता का अनुभव करता है। सजगता से व्यक्ति तनावमुक्त अनुभव करता हैं। योग तथा प्राणायाम मन को वर्तमान क्षण में लाते हैं जिससे व्यक्ति प्रसन्न और लक्ष्य की ओर केंद्रित होता है।

7. संबंधों में सुधार

एक मन जो चिंतामुक्त, प्रसन्न एवं संतुष्ट है, वह संबंधों को अच्छा निभाता है। योग और ध्यान मन को प्रसन्नता और शांति देते हैं। आत्मीयजनों से सुंदर संबंध बनाने की क्षमता प्रदान करते हैं।

8. ऊर्जा में वृद्धि

क्या आप दिन के अंत में संपूर्ण रूप से थका हुआ महसूस करते हैं ?  प्रत्येक दिन कुछ मिनट का योग आपको पूरे दिन ताजगी और ऊर्जा से भर देता हैं। 10 मिनट का ऑनलाइन निर्देशित ध्यान आपको कितने भी व्यस्त दिन में ताजगी और ऊर्जा से भर देता है।

9. लचीला शरीर

नियमित रूप से योगाभयास करने से शरीर मजबूत और लचीला होता है जिससे कई प्रकार की व्याधियों से मुक्ति मिलती है। 

10. अंतर्ज्ञान

योग तथा ध्यान से अंतर्ज्ञान की अनुभूति होती है जिससे हमारा विवेक बढ़ता है। विवेक से निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है, कार्य को सफल बनाने की कुशलता बढती है। अतः योग का लगातार अभ्यास करें।

योगाभ्यास शरीर और मन को अनगिनत लाभ देता है यद्यपि यह औषिधि का विकल्प नहीं हैं। यह आवश्यक है कि आप योग श्री श्री योग शिक्षक के निर्देशन में सीखें और अभ्यास करें। किसी चिकित्सीय स्थिति में योग चिकित्सक एवं श्री श्री योग शिक्षक के निर्देशन में करें।

    Wait!

    Don’t miss this Once-In-A-lifetime opportunity to join the Global Happiness Program with Gurudev!

    Have questions? Let us call you back

     
    *
    *
    *
    *
    *