
World Culture Festival - Celebrating Life
कुचिपुड़ी नृत्य प्रदर्शन
हज़ारों वर्षों से भारत एक समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं वाला देश रहा है। दक्षिण भारतीय राज्य आंध्रप्रदेश और तेलंगाना का एक नृत्य है - कुचिपुड़ी। पिछली कई सदियों से यह एक बहुत ही लोकप्रिय नृत्य शैली है । विश्व सांस्कृतिक महोत्सव में ६ हज़ार कलाकार विश्व भर से आये लाखों दर्शकों को कुचिपुड़ी नृत्य के सबसे बड़े प्रदर्शन में अपनी कला से मंत्रमुग्ध करेंगे । विश्व भर से आये लोग अपनी अद्वितीय संस्कृतियों का प्रदर्शन करेंगे । इन अद् भुत जातीय परम्पराओं के बीच विश्व को एक सूत्र में पिरोने में नृत्य एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।